’चेख़फ़ स्टूडियो थियेटर’ भारत रंग महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करेगा
’चेख़फ़ स्टूडियो थियेटर’ अन्तोन चेख़फ़ की जागीर मेलिख़वा में बने चेख़फ़ संग्रहालय से जुड़ा हुआ है। हर साल दिल्ली में होने वाले भारत रंग महोत्सव में इस वर्ष मस्क्वा प्रदेश के संस्कृति मन्त्रालय द्वारा चेख़फ़ स्टूडियो थियेटर’ को भेजने का फ़ैसला किया गया है।
’गंगाचिल्ली’ नाटक का तीन घण्टे का यह प्रदर्शन मण्डी हाउस में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के लॉन में आगामी 4 फ़रवरी को शाम छह बजे शुरू होगा।
चेख़फ़ की कहानी - एक छोटा सा मज़ाक
अन्तोन चेख़फ़ ने यह नाटक 1895 में लिखा था। ’गंगाचिल्ली’ में नाटक के चार मुख्य पात्रों के बीच बड़ा नाटकीय और रोमाण्टिक संघर्ष दिखलाया गया है। ये चार पात्र हैं — एक कहानी लेखक, एक अबोध बालिक, अभिनय करना छोड़ चुकी एक अभिनेत्री और उसका नाटककार पुत्र। 1898 में इस नाटक का मस्क्वा में पहली बार प्रदर्शन हुआ था, जिसका निर्देशन किया था — विश्व प्रसिद्ध नाट्य-निर्देशक कंस्तान्तिन स्तनिस्लाव्स्की ने।
भारत रंग महोत्सव में रूसी नाट्य थियेटर की यह प्रस्तुति रूस और भारत के बीच राजनयिक सम्बन्धों की स्थापना की 70 वीं जयन्ती को समर्पित होगी।
19 वाँ वार्षिक भारत रंग महोत्सव आगामी 1 फ़रवरी से दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। 20 दिवसीय इस महोत्सव में क़रीब 200 नाटक प्रस्तुत किए जाएँगे।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने 1999 में भारत रंग महोत्सव की शुरूआत की थी। यह अनूठा नाट्य महोत्सव भारत का ऐसा पहला नाट्य महोत्सव माना जाता है, जो समय के साथ-साथ एक प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में बदल गया और जिसमें भाग लेने के लिए सारी दुनिया की नाट्य-मण्डलियाँ उत्सुक रहती हैं।
लेफ़ तलस्तोय पर बौद्ध तथा हिन्दू धर्मों का प्रभाव