सैन्य खर्चों के मामले में रूस दुनिया के तीन प्रमुख देशों में से एक
सन् 2016 में 2015 के मुक़ाबले दुनिया में फ़ौजी खर्चों में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कुल सैन्य-खर्च बढ़कर 16 खरब 90 अरब डॉलर के बराबर हो गए हैं। यह जानकारी स्टॉकहोम के अन्तरराष्ट्रीय विश्व-समस्या शोध संस्थान द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में दी गई है।
सैन्य खर्चों की दृष्टि से 2016 में भी अमरीका ही पहले नम्बर पर बना हुआ है और उसके खर्च 1.7 प्रतिशत बढ़कर 611 अरब डॉलर तक पहुँच गए हैं। 2016 में चीन दूसरे नम्बर पर रहा है। चीन के फ़ौजी खर्चों में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वे बढ़कर 215 अरब डॉलर तक पहुँच गए। स्टॉकहोम के अन्तरराष्ट्रीय विश्व-समस्या शोध संस्थान के अनुसार, 2016 में सऊदी अरब को चौथे नम्बर पर छोड़कर रूस तीसरे नम्बर पर पहुँच गया है। पाँचवा नम्बर भारत का है, जिसके रक्षा बजट में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 2016 में भारत के रक्षा खर्च बढ़कर 55 अरब 90 करोड़ डॉलर हो गए।
पूतिन ने रूसी फ़ौजियों की संख्या बढ़ाकर 19 लाख क्यों कर दी
सन् 2016 में रूस के रक्षा खर्च में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उसका कुल रक्षा बजट 69 अरब 20 करोड़ डॉलर रहा। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2007 के मुकाबले रूस के कुल रक्षा खर्च 2016 में 87 प्रतिशत ज़्यादा थे। पिछले साल ये खर्च रूस के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 5.3 प्रतिशत हिस्से के बराबर थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया और ओशिनिया, पश्चिमी, पूर्वी और मध्य यूरोप, उत्तरी अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका में रक्षा खर्चों में वृद्धि हुई है। परन्तु उत्तरी अमरीका में 2010 के बाद से पहली बार रक्षा खर्च बढ़े हैं।
तेल की निकासी और बिक्री पर निर्भर देशों के रक्षा-खर्चों में कुछ कमी आई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसका कारण दुनिया में तेल के दामों में आई भारी गिरावट रहा है। सऊदी अरब के साथ-साथ वेनेजुएला ने 56 प्रतिशत, दक्षिणी सूडान ने 54 प्रतिशत, अज़रबैजान ने 36 प्रतिशत और ईराक ने भी 36 प्रतिशत सैन्य खर्च घटाए हैं। इनके अलावा अंगोला, इक्वाडोर, कज़ाख़स्तान, मैक्सिको और पेरू ने भी अपने सैन्य खर्चों में भारी कमी की है।
दुनिया के पाँच सबसे बड़े हथियार निर्यातक देश