प्रसिद्ध रूसी बाल-कहानियों के हिन्दी अनुवादों की क़िताब का भारत में विमोचन
रूसी लेखक वीक्तर द्रागुन्स्की की ‘दिनीस्किनी रस्काज़ी’ नामक बालकथाओं का संग्रह बड़ी प्रसिद्ध क़िताब है। विगत 14 नवम्बर को पुणे में इस क़िताब के हिन्दी और मराठी अनुवादों का विमोचन किया गया। हिन्दी अनुवाद में इस क़िताब का नाम है — ‘डेनिस की कहानियाँ’। उल्लेखनीय है कि 14 नवम्बर को भारत में भारत के पहले प्रधानमन्त्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Читать дальше...