रूस और भारत फ़िल्मों पर केन्द्रित सहयोग और संस्कृति महोत्सव करेंगे
रूस की सरकार 2017 में रूस में भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करेगी। इसके अलावा दो देशों के बीच फ़िल्म-निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से आपसी सहयोग करने के बारे में भी सहमति हो गई है। यह जानकारी रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन और भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सँयुक्त रूप से जारी किए गए ’पृथ्वी पर स्थिरता और शान्ति के लिए सहयोग’ नामक घोषणापत्र में दी गई है।
घोषणापत्र में कहा गया है — सन् 2016 में भारत में रूसी सांस्कृतिक महोत्सव की सफलता को ध्यान में रखते हुए अब 2017 में रूस में भारत का सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
घोषणापत्र में आगे कहा गया है — इसके अलावा ’लोगों के बीच पारस्परिक समझ और सद्भावनात्मक रिश्तों के विकास में फ़िल्मों की भूमिका को देखते हुए दोनों पक्षों ने 2016 में मस्क्वा में भारतीय फ़िल्म महोत्सव और मुम्बई में रूसी फ़िल्म महोत्सव की सफलता पर सन्तोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी रूसी-भारतीय सहयोग को और गहरा बनाने और के लिए मिलकर फ़िल्मों का निर्माण करने के बारे में एक अन्तर्सरकारी समझौता करने की सम्भावनाओं का अध्ययन करने पर सहमति व्यक्त की है।