रूसी डिजाइन का एक और विध्वंसक युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल
भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों के बेड़े में रूसी डिजाइन पर आधारित छठा विध्वंसक युद्धपोत शामिल कर लिया। भारतीय नौसैनिक बेड़े में पहले ही दिल्ली श्रेणी के तीन युद्धपोत और विकसित कोलकाता श्रेणी के दो विध्वंसक युद्धपोत काम कर रहे हैं। अब रक्षा मन्त्री मनोहर पर्रिकर ने नौसैनिक बेड़े में छठे विध्वंसक युद्धपोत को शामिल किया है।
आईएनएस चेन्नई नामक यह नया युद्धपोत 164 मीटर लम्बा है और इसकी जल विस्थापन क्षमता 7 हज़ार 500 टन है। इस युद्धपोत का निर्माण मुम्बई की उसी मझगाँव गोदी में किया गया है, जहाँ फ़्राँसीसी स्कोर्पिन पनडुब्बियों की जुड़ाई की जाती है। नौसेना में इस नए युद्धपोत को शामिल करने के लिए आयोजित समारोह में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लाम्बा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा — नौसैनिक सुरक्षा की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। नौसेना में — आईएनएस चेन्नई का आगमन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
आईएनएस चेन्नई विध्वंसक युद्धपोत रूसी और इज़रायली मिसाइलों से लैस है और इस युद्धपोत पर बहुत सी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। भारत सरकार की योजना है कि सन् 2027 तक भारतीय नौसेना के पास विभिन्न आकार-प्रकार के कम से कम 200 युद्धपोत हों। भारत सरकार ने यह रणनीति बनाई है कि हिन्द महासागर में और दुनिया के अन्य समुद्रों में बढ़ते हुए चीनी प्रभाव का सामना करने के लिए भारत को भी एक समुद्री महाशक्ति बना दिया जाए।
पहली बार स्पूतनिक में प्रकाशित।
भारत रूस से आलोपन तकनीक से लैस चार युद्धपोत ख़रीदेगा