रूसी यात्री विमान के उत्पादन के लिए भारत में सँयुक्त कम्पनी बनाने का प्रस्ताव
रूस भारत में रूसी यात्री विमान का उत्पादन करना चाहता है
रूस भारत के सामने यात्री विमान आईएल-114-300 का उत्पादन करने के लिए एक सँयुक्त कम्पनी बनाने का प्रस्ताव रख सकता है। विमानन विकास से सम्बन्धित एक बैठक में बोलते हुए रूस के उपप्रधानमन्त्री दिमित्री रगोज़िन ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि इस विमान के बारे में विमान निर्माण ब्यूरो ’इल्यूशिन’ ने एक प्रस्ताव बनाकर भारत को पहले ही सौंप दिया है।
Читать дальше...