पूतिन ने रूसी फ़ौजियों की संख्या बढ़ाकर 19 लाख क्यों कर दी
आगामी 1 जुलाई से रूसी सेना में सैनिकों की संख्या बढ़कर 19 लाख हो जाएगी। रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन ने इस अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस तरह जुलाई 2016 के बाद रूसी सेना में कुल 19 हज़ार कर्मियों की संख्या बढ़ जाएगी। इनमें 13 हज़ार 698 सक्रिय सैनिक होंगे और 5 हज़ार 357 नागरिक कर्मी। जनवरी 2017 में रूसी सेना में कुल 18 लाख 97 हज़ार 694 कर्मी थे, जिनमें से 10 लाख 13 हज़ार सक्रिय फ़ौजी थे।
Читать дальше...