रसायनिक तत्वों की आवर्त सारणी में ’मोस्कोवी’ नामक एक नया तत्व शामिल
अन्तरराष्ट्रीय तकनीकी और व्यावहारिक रसायन संघ की बैठक में चार नए तत्वों के नामों और उनके नम्बरों की पुष्टि कर दी गई। इनमें से दो तत्वों की खोज रूस में की गई है।
रसायनिक तत्वों की आवर्त सारणी में 115 वें तत्व का नाम रूस की राजधानी के नाम पर ’मोस्कोवी’ (एमसी) रखा गया है और 118 वें तत्व का नाम रूसी वैज्ञानिक और रूस की विज्ञान अकादमी के सदस्य यूरी अगनिस्यान के नाम पर ’ओगानेस्सन’ (ओजी) रखा गया है।
मोस्कोवी (एमसी) और ओगानेस्सन (ओजी) के अलावा रसायनिक तत्वों की आवर्त सारणी में ’मेण्डेलेवियम’ (एमडी), रूसी नगर समारा की स्मृति में ’समारियम’ (एसएम), रूसी नगर दुब्ना की स्मृति में ’डूबनियम’ (डीबी) और रूस की स्मृति में ’रुथेनियम’ (आरयू) जैसे तत्व भी रूस से ही सम्बन्ध रखते हैं।
रसायनिक तत्वों की आवर्त सारणी में दो और नए तत्व भी जोड़े गए हैं। उसमें 113 वें तत्व का नाम ’निख़ोनी (एनएच) और 117 वें तत्व का नाम ’टेनिसेई’ (टीएन) रखा गया है।
जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में नैनो तक्नोलौजी केन्द्र का उद्घाटन