दो दिन पहले रूस में हुई विमान-दुर्घटना से जुड़ी जानकारियाँ
27 दिसम्बर की सुबह काले सागर में गिरे रूसी सैन्य-यात्री विमान टीयू-154 के ब्लैक बॉक्स आख़िर ढूँढ़ निकाले गए। इस विमान ने सीरिया के लिए उड़ान भरी थी और हवाई-अड्डे से उड़ान भरने के तुरन्त बाद यह विमान काले सागर में जा गिरा था। अब ब्लैक बॉक्स वैज्ञानिक जाँच के लिए मस्क्वा (मास्को) भेज दिए गए हैं। रूस के रक्षा मन्त्रालय ने रूस-भारत संवाद को यह जानकारी दी है। इन ब्लैक बॉक्सों से सूचनाएँ निकालने में विशेषज्ञों को कुछ दिन का समय लग सकता है।
Читать дальше...