सीरिया में सरकार और विद्रोहियों के बीच युद्धविराम लागू
29 दिसम्बर को सीरियाई गृहयुद्ध के इस दौर में हुए इस युद्धविराम के बारे में बोलते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन ने बताया कि रूस और तुर्की दोनों सीरियाई पक्षों के लिए गारण्टी देने वाले मध्यस्थ देशों की भूमिका निभा रहे हैं। यह युद्धविराम 30 दिसम्बर की आधी रात को बारह बजे लागू हो गया। रूस के रक्षा मन्त्री सिर्गेय शायगू ने बताया कि 60 हज़ार विद्रोहियों वाले दस्तों ने इस युद्धविराम में भाग लेने पर अपनी सहमति दी है। जो विद्रोही इस युद्धविराम में शामिल नहीं होंगे उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा... Читать дальше...